Poha Recipe in Hindi – दोस्तों आज की इस लेख में पोहा बनाने की आसान तरीका बताया हूँ जिसे पढ़कर आसानी से पोहा बना सकते हैं और इस तरीके से पोहा बनाने से पोहा बहुत स्वादिस्ट बनेगा एक बार बना कर देखें |
पोहा बनाने के लिए सामग्री: Ingredients
- पोहा – 200 – 300 ग्राम
- प्याज – बारीक कटा हुआ
- तेल – 1 – 2 चम्मच
- मटर – 50 ग्राम
- मूंगफली – 50 ग्राम
- आलू – 1 कटा हुआ हु
- धनिये के पत्ते
- कढ़ी पत्ता – ( 8-10 )
- हरी मिर्च – 1 कटा हुआ
- राई – 1 चम्मच
- हल्दी – 1 चम्मच
- गरम मसाला – 1 चम्मच
- निम्बू का रस – 2 चम्मच
- नमक – 2 चम्मच
Poha Recipe:बनाने की विधि
सबसे पहले पोहा को एक कटोरी में पानी से 1 – 2 बार अच्छे से धो कर रख लीजिए |
उसके बाद कढ़ाई पर 2 – 3 चम्मच तेल डाल दें तेल जैसे ही गरम हो जाये तो मूंगफली को अच्छे से भूनें |
उसके बाद मूंगफली को बाहर निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें |
अब उसी कढ़ाई पर फिर से 2 चम्मच तेल गरम कर लीजिए उसके बाद तेल जैसे ही गरम हो जाये तो राई के दाने डाल दें थोड़ा सा राई को चटकने दें |
उसके बाद हरी मिर्च डाल दें और प्याज डालकर अच्छे से भूनें जैसे ही प्याज थोड़ा सा लाल हो जाये फिर कटा हुआ आलू डाल दें उसके बाद कढ़ी पत्ता और मटर डाल दें अब सब्जी अच्छे से पकने तक भूनें |
10 – 15 मिनट में सब्जी अच्छे से पक जायेगा उसके बाद पोहा को उसमे डाल के सब्जी में मिला दें |
अब आपके पोहा 5 – 6 मिनट में तयार है अब उसमे गरम मसाला 1 चम्मच डाल कर इसे अच्छे से मिला लें |
सर्व करने की विधि:
अब प्लेट में निकाल लें और मूंगफली, धनिये के पत्ते डाल दें और गरमा गरम परोसें |
1 thought on “Poha Recipe in Hindi – पोहा बनाने के विधि”