गाजर का हलवा बनाने का आसान तरीका | Gajar ka halwa recipe in hindi

Gajar ka halwa recipe – गाजर का हलवा एक भारतीय और बहुत स्वादिस्ट रेसिपी है यह गाजर का हलवा रेसिपी दूध, लाल गाजर, मावा या ( Milk Powder ), घी और कुछ सुखा फल से बन जाता है और यह रेसिपी बनाना भी बहुत आसान है अगर घर में कुछ अच्छा बनाने के लिए सोच रहे हैं तो एक बार हमारे तरीके से बना कर देखे बार बार बनाने के लिए मन करेगा |

Gajar ka halwa recipe: बनाने के लिए सामग्री

  • 400-500 ग्राम गाजर ( grated )
  • 4-5 चम्मच घी
  • 1/2 कप चीनी
  • 2 कप दूध
  • 2 चम्मच काजू
  • 2 चम्मच बादाम
  • 2 चम्मच किशमिश
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
  • 1/4 कप खोया / मावा

बनाने की विधि: Gajar ka halwa recipe

Gajar ka halwa recipeGajar ka halwa recipe

  • गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को ग्रेटर में अच्छे से घिस लीजिए |
  • उसके बाद कढाई गरम करके 4-5 चम्मच घी डाल कर थोडा सा गरम कर लीजिए |
  • अब घी गरम होने के बाद ग्रेट की हुई गाजर को डाल दें उसके बाद गैस कम करके 8-10 मिनट तक भून लीजिए |

Gajar ka halwa recipe

  • 8-10 मिनट गाजर को पकाने के बाद अब 400-500 ग्राम गाजर के लिए 2 कप दूध डाल दें |
  • दूध डालने के बाद अच्छे से मिला लीजिए और अब ढक कर 10-15 मिनट तक पकने दें |
  • ध्यान रहे थोडी थोडी समय में मिला ते रहे इसे दूध न जले |

Gajar ka halwa recipe

10-15 मिनट तक पकने के बाद 2 चम्मच काजू, 2 चम्मच बादाम, 2 चम्मच किशमिश बारीक काट कर डाल दें साथ ही 1/2 कप चीनी और 1/2 चम्मच इलायची पाउडर डाल के अच्छे से मिला लीजिए और अब फिर से ढक कर 8-10 मिनट के लिए पकने दें |

Gajar ka halwa recipe

  • जैसे ही 8-10 मिनट मिनट पक जाए उसके बाद 1/4 कप खोया / मावा डाल दें और अच्छे से मिला कर 10 मिनट पकने दें |
  • अगर आपके पास मावा नहीं है तो ( milk powder ) भी डाल सकते हैं |

Gajar ka halwa recipe

अब 10 मिनट पकने के बाद 1 चम्मच घी डाल दें और अच्छे से मिला लीजिए इसे आपके gajar ka halwa recipe बहुत ही स्वादिस्ट बनेगा |

Gajar ka halwa recipe:सर्व करने की विधि

ब गाजर हलवा को एक प्लेट में निकाले और सर्व करें हलवा गरमा गरम सर्व करने से बहुत ही स्वादिस्ट लगता है |

              Read:Simple Kadhi Recipe

निष्कर्ष: 

हमने आज आपको गाजर का हलवा बनाने की सबसे आसान विधि स्टेप बाय स्टेप इमेज के साथ आपको बताया है जिसे पढ़कर और देखकर आप गाजर का हलवा बहुत ही आसानी से बना सकते हैं यह हलवा रेसिपी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरुर बताईएगा |

 

Leave a comment