ऐसे बनायें लाल भाजी, आलू और बैगन की सब्जी | Lal Bhaji Ki Recipe Hindi

Lal Bhaji Ki Recipe Hindi – लाल भाजी तो आपने बनायें होंगे लेकिन हमारे तरीके से बना कर देखे न कोई मसाला न ज्यादा तेल और बनेगा बहुत स्वादिस्ट आज की यह लाल भाजी की सब्जी सिर्फ भाजी , आलू और बैगन से बन जाता है और थोडा सा तेल की जरुरत पड़ता है और इसे बनाना भी बहुत आसान है चलिए Lal Bhaji Ki Sabji बनाने की विधि बता देता हूँ |

आवश्यक सामग्री:Lal Bhaji Ki Recipe

  • तेल 2 चम्मच
  • 2-3 सबूत लाल मिर्च
  • स्वादनुसार नमक
  • 250 ग्राम लाल भाजी
  • 1-2 बैगन छोटे छोटे बारीक कटा हुआ
  • 1-2 आलू छोटे छोटे बारीक कटा हुआ

बनाने की विधि:Lal Bhaji Ki Recipe

सबसे पहले 250 ग्राम लाल भाजी, 1-2 बैगन और 1-2 आलू को छोटे छोटे बारीक काट लीजिए |

उसके बाद सारे सब्जी को पानी में अच्छे से धो लीजिए और पानी से निकाल कर एक प्लेट में रख लीजिए |

अब गैस पर कढाई गरम करके 2 चम्मच तेल डाल दें और तेल गरम होने के लिए छोड़ दें |

तेल जैसे ही गरम हो जाए उसके बाद 2-3 सबूत लाल मिर्च को दो दो टुकड़े करके तेल में डाल दें और चटकने दें |

मिर्च जैसे ही चटक जाए उसके बाद सारे सब्जी को एक साथ कढाई पर डाल दें और अच्छे से मिला लीजिए |

उसके बाद स्वादनुसार नमक डालकर अच्छे से मिला दें और ढक कर पकने दें अब सब्जी से पानी आयेगा |

पानी आयेगा उसके बाद सब्जी को पानी सुख ने तक पकने दें |

ध्यान रहे बीच-बीच में चेक करते रहे और उसके बाद आपको लगे सब्जी त्यार है उसके बाद गैस बंद करके कढाई उतार कर रख लीजिए |

सर्व करने की विधि:Lal Bhaji Ki Recipe

सबसे पहले एक प्लेट में निकाल कर चावल के साथ परोसे और गरमा गरम सर्व करें |

             Village style lauki ki subji

निष्कर्ष:

आज हमने Lal Bhaji Ki Recipe Hindi में स्टेप बाय स्टेप बनाने की विधि बताया है जिसे पढ़कर आसानी से Lal bhaji ka sabji बना सकते हैं और आज रेसिपी कैसी लगी हमे कमेंट करके जरूर बताइएगा |

Leave a comment