Omelette Recipe in Hindi – एग आमलेट बनाने की विधि

Omelette Recipe in Hindi – दोस्तों Egg Omelette तो बहुत तरीके से बनाते हैं लेकिन आज में जो तरिका से बनाने की विधि बताऊंगा इसे एक बार बना कर देखें बहुत आसानी से बन जाता है चलिए आपको Egg Omelette बनाने की आसान विधि बता देता हूँ |

Omelette Recipe in Hindi - एग आमलेट बनाने की विधि

Omelette Recipe:बनाने के लिए सामग्री

  • 4-5 अंडे
  • 2-3 बारीक कटा हुआ हरी मिर्च
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • स्वादनुसार नमक
  • 2-3 चम्मच तेल

Omelette Recipe:बनाने की विधि

दोस्तों आमलेट बनाने के लिए सबसे पहले 4-5 अंडे को एक कटोरी में फोड़कर निकाल लीजिए |

अब उसी पर स्वादनुसार नमक, बारीक कटा हुआ 2-3 हरी मिर्च और बारीक कटा हुआ प्याज डाल दें और फेंट लीजिए |

अब गैस पर तवा गरम करके 2-3 चम्मच तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें |

जैसे ही तेल गरम हो जाए फेंटा हुआ आमलेट को डालकर चारो तरफ गोल आकार में फेला दीजिये |

अब गैस को थोड़ा कम करके 2-3 मिनट अच्छे से पकने दीजिये 2-3 मिनट गैस कम करके पकाने से प्याज, और हरी मिर्च भी अच्छे से पक जाता है |

अब एक साइड जैसे ही पक जाए आमलेट को पलट लीजिए और दूसरी साइड को भी अच्छे से पकने दें |

 READ MORE – Chilli Potato Recipe in Hindi

सर्व करने की विधि:

आमलेट को पकने के बाद प्लेट में निकाल लीजिए और टोमेटो केचुप के साथ परोसे और सर्व करें |

1 thought on “Omelette Recipe in Hindi – एग आमलेट बनाने की विधि”

Leave a comment